Navy Day: PM मोदी बोले- भारतीय नौसैनिक दृढ़ता से कर रहे राष्ट्र की रक्षा, कठिन समय में बनाई अलग पहचान

Sunday, Dec 04, 2022 - 10:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौसेना दिवस पर नौसेना की सराहना करते हुए कहा कि उसने दृढ़तापूर्वक देश की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 1971 की भारत-पाक लड़ाई के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट' में नौसेना की उपलब्धियों की याद में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी नौसैनिकों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत में हमें आपके समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है।'' उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय नौसेना ने दृढ़तापूर्वक हमारे राष्ट्र की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।''

Seema Sharma

Advertising