सुषमा ने ट्वीट पर बताया, कांगो में अगवा भारतीय रिहा

Wednesday, Jul 19, 2017 - 02:49 PM (IST)

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कांगो में अगवा किए गए एक भारतीय नागरिक को रिहा करा लिया गया है। मुंबई के कारोबारी रितेश हेमनानी को किंशासा में 23 जून को हथियारबंद लोगों ने कथित रूप से अगवा कर लिया था।

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘हमने रितेश हेमनानी को कांगो में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित रिहा करा लिया है। हमलोग कांगो गणराज्य की सरकार के शुक्रगुजार हैं।’’ अगवा करने वालों के हाथ से भारतीय नागरिक को सफलता पूर्वक छुड़ा लेने के लिए विदेश मंत्री ने इस मिशन में शामिल लोगों की तारीफ भी की।

Advertising