दुबईः सड़क दुर्घटना में भारतीय की मौत

Saturday, Mar 07, 2020 - 04:55 PM (IST)

दुबई: दुबई में एक सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यह घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने ‘गल्फ न्यूज' को बताया कि यह दुर्घटना दुबई में शेख जायद रोड पर शुक्रवार सुबह 5:27 बजे हुई। जिस वैन में वे यात्रा कर रहे थे वह खड़े ट्रक से टकरा गई और वैन में सवार यात्री की मौत हो गई।

 

गल्फ न्यूज ने बताया कि केरल के मल्लप्पुरम के रहने वाले मुहम्मद सवद यात्री सीट पर थे और दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर के अनुसार घटना में घायल 42 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल बारी गाड़ी चला रहे थे। वह भी केरल से हैं। उन्हें दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर में कहा गया है कि दोनों अबू धाबी के रहने वाले थे। वे दुबई मछली खरीदने के लिए आए थे। जब वे राजधानी वापस जा रहे थे तब यह हादसा हुआ। 

Tanuja

Advertising