अलग युद्ध के लिए तैयार रहे भारत, अब बदलनी होगी पुरानी सोच: राहुल गांधी

Tuesday, Mar 09, 2021 - 01:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने लिखा कि यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है। समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

 


वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि समय आ गया है कि भारत समर्पित साइबर कमान बनाने पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि समय आ गया है कि भारत समर्पित साइबर कमान स्थापित करने पर गंभीरता से विचार करे। इसे जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।’’

 

vasudha

Advertising