भारतीय मछुअाराें की दरियादिली, बचाई 2 पाकिस्तानी नौसैनिकों की जान

Wednesday, Apr 12, 2017 - 04:11 PM (IST)

अहमदाबादः भारतीय मछुआरे ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए कुछ पाकिस्तानी नौसैनिकों की जान बचाई। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी नौसेना की एक नाव रविवार को भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश कर भारतीय नाव से टकरा गई। उस वक्त मछुआरे ने सूझबूझ और साहस का परिचय देकर 2 पाकिस्तानी नौसैनिकों की जान बचा ली। सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) के तीन और नौसैनिक इस दुर्घटना में समुद्र में डूब गए। तीनों की बॉडी पाकिस्तान को सौंप दी गई है।

भारत की इस उदारता के बाद पीएमएसए ने भारत की जब्त की गई 7 नावों और 60 मछुआरों को भी सोमवार की देर रात रिहा कर दिया। राष्ट्रीय मछुआरे फोरम के सेक्रेटरी मनीष लोढ़ारी ने कहा, भारतीय मछुआरे ने पाकिस्तानी सैनिकों की जान बचाई जिसके बाद यह रिहाई हुई। एक सूत्र ने बताया कि भारत के 10 नाव और कुछ मछुआरे गहरे समुद्री हिस्से के पास थे, जिस वक्त पीएमएसए वहां राउंड के लिए पहुंची और उन्हें पकड़कर कराची ले जाने लगी। उसी समय एक पाकिस्तानी नाव भारतीय नाव से टकरा गई। भारतीय नाव उस वक्त भारत की समुद्री पानी सीमा क्षेत्र में ही थी।

Advertising