गुजरात के समुद्र तट के पास पाक ने भारत के 18 मछुआरे किए गिरफ्तार

Thursday, Sep 13, 2018 - 11:50 AM (IST)

अहमदाबाद: पोरबंदर के नेशनल फीशवर्कर्स फॉरम (एनएफएफ) ने बुधवार को बताया कि भारत के 18 मछुआरों को उनकी तीन नावों के साथ पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात के समद्र तट के पास से गिरफ्तार कर लिया।  

एक सप्ताह पहले तटीय शहर पोरबंदर से 12 मछुआरे दो नावों में समुद्र में गए थे, जबकि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा शहर से ताल्लुक रखने वाले छह अन्य मछुआरे तीसरी नाव से समुद्र में गए थे। एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि इन मछुआरों को पीएमएसए ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के निकट से अरब सागर में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों को कराची बंदरगाह ले जाया गया है।  
 

vasudha

Advertising