भारतीय राजदूत तरणजीत संधू ने की अमेरिका के गृह मंत्री की मेजबानी

Wednesday, Jul 14, 2021 - 10:07 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सोमवार को अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिका के गृह मंत्री एलेजांद्रो मयोरकस की मेजबानी की। संधू ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘आज शाम ‘इंडिया हाउस' में मंत्री मयोरकस की मेजबानी करके खुशी हुई।'' बैठक के संबंध में और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।

 

अमेरिकी प्रशासन के किसी कैबिनेट मंत्री का किसी विदेशी राजदूत के आवास पर रात्रिभोज के लिए जाना दुर्लभ बात है। मयोरकस पहले लातिनी और प्रवासी हैं, जिन्हें गृह मंत्री बनाया गया है। वह इससे पहले कानून प्रवर्तन अधिकारी और निजी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त वकील के रूप में 30 साल सेवाएं दे चुके हैं।

 

उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 2013 से 2016 के बीच उप गृह मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। इस साल की शुरुआत में संधू और मयोरकस के बीच हुई बैठक में दोनों देशों ने ‘‘गृह सुरक्षा वार्ता'' फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी। 

Tanuja

Advertising