इंडियन कंपनी फिनटेक ने शुरु की  Break Up Leave Policy, ब्रेक अप से उबरने के लिए कर्मचारी ले सकेंगे छुट्टी

Saturday, Apr 06, 2024 - 05:38 PM (IST)

नेशनल  डेस्क: कंपनी द्वारा अपने संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों को अलग- अलग तरह की छुट्टियां दी जाती हैं। इसमें अर्न लीव,सिक लीव,कैजुअल लीव,ट्रेवल लीव,मैटरनिटी लीव और पैटर्निटी लीव जैसी कई तरह की छुट्टियां मिलती है। देश में एक फिनटेक कंपनी ने नई तरह की लीव पॉलिसी शुरु की है। यह कंपनी अपने कर्मचारियों को Break Up Leave दे रही है।

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी StockGro ने अपने कर्मचारियों को स्पोर्ट सिस्टम बनने के लिए यह लीव पॉलिसी शुरू की है। कंपनी का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद के कठिन समय में सुकून के लिए यह पॉलिसी शुरू की गई है। ब्रेकअप लीव पॉलिसी लॉन्च करते समय कंपनी का कहना था कि हम अपने कर्मचारियों का दर्द समझते हैं और इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा होना चाहते हैं।    

नई पॉलिसी के तहत स्टॉक ग्रो के कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टी ले सकता है। इसके बारे में उनसे कोई सवाल नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अपनी मैनेजमेंट से बात करके इस छुट्टी को बढ़ा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस लीव से उन्हें मानसिक शांति मिल सकेगी और वो वापस आकर बेहतर काम कर पाएंगे।

 

Radhika

Advertising