तल्खी के बावजूद भारत-चीन ने दिखाई गर्मजोशी, बॉर्डर पर सैनिकों ने मिठाई भेंट कर एक-दूसरे को दी नववर्ष की बधाई

Sunday, Jan 02, 2022 - 01:01 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः भारत और चीन ने सीमा विवाद को लेकर चल रही तल्खी के बावजूद नए साल पर रिश्तों में नरमी दिखाई। नए साल 2022 का स्वागत करते हुए  भारत और चीनी सैनिकों ने शनिवार को  पूर्वी लद्दाख सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ कई सीमा चौकियों पर मिठाइयों  व शुभकामनाओं का का आदान-प्रदान किया।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कई बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बीच 18 महीने से अधिक लंबे गतिरोध के बीच दोनों पक्षों ने नववर्ष पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हो गया था। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के जरिये दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण किनारे और गोगरा क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी की थी।

Tanuja

Advertising