दुनिया का सबसे छोटा सोने का तिरंगा बनाया !

Monday, Aug 14, 2017 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्लीः उदयपुर में रहने वाले सूक्ष्‍म कलाशिल्‍पी इकबाल सक्‍का ने 70वें स्‍वतंत्रता दिवस को कुछ खास बना दिया है। पूरा देश जब 15 अगस्‍त को आजादी का जश्‍न मनाएगा। इसको और सुनहरा बनाया है इकबाल ने। उन्‍होंने दुनिया के सबसे छोटे सोने के तिरंगे का निर्माण किया है। साथ ही इसे गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का दावा पेश किया। इकबाल का कहना है कि उन्‍होंने जो तिरंगा बनाया है, वह दुनिया का सबसे छोटा झंडा है। अभी तक यह रिकॉर्ड कनाडा के नाम है।

इकबाल द्वारा बनाया गया सोने का तिरंगा सिर्फ 0.5 मिलीमीटर का है। यह इतना छोटा है कि 12 नंबर की सूई के छेद से आसानी से निकल जाता है। इकबाल चाहते हैं कि उनके इस झंडे को भारत सरकार के राष्‍ट्रीय संग्राहलय (नई दिल्‍ली) में रखा जाए। इसके लिए सक्‍का ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है

Advertising