पाकिस्तान पुलिस ने भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार, जासूसी का आरोप लगाया

Thursday, Aug 01, 2019 - 09:46 AM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके जासूस होने की आशंका है।

 

पुलिस ने कहा कि भारतीय नागरिक की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है।

Tanuja

Advertising