जब आसमान से कूदे देश के 600 पैराट्रूपर्स, चीनी सीमा के नजदीक आर्मी जवानों ने किया अभ्यास (VIDEO)

Saturday, Mar 26, 2022 - 02:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय सेना ने चीन की सीमा के निकट सिलीगुड़ी गलियारे के पास दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह में यह दूसरा ऐसा अभ्यास है। भारतीय सेना ने चीन की सीमा के निकट सिलीगुड़ी गलियारे के पास दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह में यह दूसरा ऐसा अभ्यास है। 

 

सेना ने 24 से 25 मार्च के बीच यह अभ्यास किया जिसमें लगभग 600 सैनिकों ने भाग लिया। इसमें सैनिकों ने हवा में ऊंचाई से छलांग लगाई तथा निगरानी और लक्ष्य भेदने का अभ्यास किया। सिलीगुड़ी गलियारा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगती जमीन है। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है और सैन्य दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

एक अधिकारी ने बताया, 'भारतीय सेना के एयरबोर्न रैपिड रिस्पांस टीमों के लगभग 600 पैराट्रूपर्स ने विभिन्न एयरबेस से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बड़े पैमाने पर एयरड्रॉप्स को अंजाम दिया। अभ्यास में उन्नत फ्री-फॉल तकनीक, प्रविष्टि, निगरानी और टारगेट प्रैक्टिस और दुश्मन की लाइन सेपार जाकर प्रमुख उद्देश्यों को हासिल करना शामिल था।' 

 

 

Anil dev

Advertising