भारतीय सेना आज मना रही 69वां सेना दिवस, पीएम ने किया सेना को सलाम

Sunday, Jan 15, 2017 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली: देश की रक्षा और सेवा के लिए हर पल डटी रहने वाली भारतीय सेना आज अपना 69वां सेना दिवस मना रही है। हर साल 15 जनवरी को भारत में  सेना दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस मौके पर सेना के साहस को सलाम करते हुए जवानों और उनके परिवार को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता की सुरक्षा के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की रक्षा करती है।
 

'सेना के त्याग और बलिदान पर हमें गर्व है। 125 करोड़ लोगों के लिए सेना के जवान अपनी जान हथेली पर लेकर चलते हैं।' सेना दिवस मनाने की परंपरा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में 1949 से शुरू की गई। तब से हर वर्ष सेना के सभी कमांड हेडक्वार्टर और देश की राजधानी दिल्ली में आर्मी परेड और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

Advertising