सेना ने बचाई बर्फ़ में दबी गर्भवती महिला की जान, जानें क्या है पूरी कहानी?(Pics)

Monday, Feb 27, 2017 - 04:28 PM (IST)

नई दिल्लीः सरहद पर दुश्मनाें से देश और देशवासियाें की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवानाें की वीरता की जितनी मिसाल दे कम हैं। अाज अगर हम अपने घराें में सुरक्षित है, ताे केवल उनकी वजह से। लेकिन भारतीय सेना ने इस परिवार के लिए जाे किया, वह जान अापका सिर गर्व से और ऊंचा उठ जाएगा। दरअसल, जम्मू कश्मीर के तंगधार में भारी बर्फ़बारी के बाद एक एम्बुलेंस बुरी तरह फंस गई थी। उस एम्बुलेंस में एक गर्भवती महिला और बीमार बच्चे के अलावा 7 और लोग थे, जिन्हें सही सलामत बचाकर जवानों ने नई ज़िंदगी दी। ये लोग तंगधार से चोवकीबल जा रहे थे कि अचानक एक भयानक भू-स्खलन से इनकी एम्बुलेंस का रास्ता ब्लॉक हो गया और यह बर्फ़ में बुरी तरह दब गई, जिससे ये लोग बाहर निकल पाने में भी असमर्थ थे। 

10,000 की ऊंचाई पर हालत तो तब ख़राब होने लगी, जब रात होते ही लगातार तापमान नीचे गिरने लगा। गाड़ी में बैठी गर्भवती महिला और बीमार बच्चे को अस्तपताल पहुंचाना भी ज़्यादा ज़रूरी था। गर्भवती महिला को Anaemia था, इसलिए ये माहौल उसके लिए बहुत ख़तरनाक था। तभी सही समय पर आर्मी की रेस्क्यू टीम वहां पहुंची। उन्होंने एम्बुलेंस के अागे से बर्फ़ हटाई और आगे जाने का रास्ता भी साफ़ किया। इसके बाद उन्होंने मरीजों को मेडिकल केयर उपलब्ध कराया और महिला को नज़दीक के मेडिकल कैंप तक भी ले गए। इस साहसिक कार्य के लिए इन जवानों की जितनी तारीफ की जाए कम है। 

Advertising