अफ्रीका में भारतीय समेत तीन विदेशियों का अपहरण

Monday, Sep 24, 2018 - 01:44 PM (IST)

औगाडौगूः पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में सोने की खदान में काम करते एक भारतीय और एक दक्षिण अफ्रीकी समेत तीन लोगों को अगवा कर लिया गया। इस वारदात में जिहादियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। खबरों के मुताबिक तीनों नागरिकों को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने इनाटा गोल्ड माइन के पास अगवा किया।

यहां काम करने वालों ने बताया कि खदान से तीनों रविवार सुबह करीब आठ बजे निकले थे।खदान में काम करने वाले एक व्यक्ति ने नाम उजागर न करने की शर्त पर आशंका जताई कि अपहरणकर्ता शायद जिहादी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलियन दंपती कैनेथ इलियट और उसकी पत्नी जैकलिन को यहां के जिबो शहर में अगवा कर लिया गया था। कुछ समय बाद जैकलिन को छोड़ दिया गया। वहीं, जैनेथ इलियट अब भी जिहादियों की गिरफ्त में है।

Tanuja

Advertising