अमरीकाः न्यूजर्सी में मनाया गया छठ पर्व (देखें तस्वीरें)

Tuesday, Oct 31, 2017 - 11:41 AM (IST)

वाशिंगटन: सूर्य और प्रकृति की पूजा का पर्व छठ देश में ही नहीं, विदेश में भी पूरी आस्था के साथ मनाया गया।भारतीय मूल के हजारों अमरीकियों ने छठ मनाने के लिए ऐतिहासिक पोटोमैक नदी के तट पर इकट्ठा हुए और ठंड की परवाह किए बिना कमर तक पानी में खड़े होकर उन्होंने सूर्य को अर्ध्य दिया।

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमरीका ने पहली बार न्यूजर्सी में यह पर्व आयोजित किया, जिसमें कम से कम 300 लोग शामिल हुए। इस वर्ष छठ मनाने के लिए न्यू जर्सी के भारतीय अमरीकी नागरिक पहली बार मोनरो उपनगर में झील के किनारे इकट्ठा हुए थे।


वहीं मैरीलैंड और वर्जीनिया के सैकड़ों भारतीय अमरीकी पोटोमैक नदी के किनारे इकट्ठा हुए थे। करीब एक दर्जन महिलाओं, जिन्होंने व्रत रखा हुआ था, ने नदी जल में उतरकर गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह सूर्य को अर्ध्य दिया।

पिछले 10 वर्ष से पूजा का आयोजन करने वाली अनीता सिंह ने कहा, ‘शुरुआत में मैं, मेरे परिवार और कुछ दोस्तों से शुरु हुआ यह पर्व अब बड़ा सामुदायिक आयोजन बन गया है।’ सिंह दंपती के अलावा कृपा और अनीता द्वारा पोटोमैक नदी तट पर शुरू किए गए छठ पर्व में न्यूजर्सी, पेन्सिल्वेनिया, देलवारे और अटलांटा के अलावा मेरीलैंड और वर्जीनिया से भी अब बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं। 

Advertising