अमेरिका में रह रहे भारतीय डॉक्टर मदद के लिए भेज रहे 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Saturday, May 08, 2021 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है। ऐसे समय में जहां भारत की मदद के लिए विदेशों की ओर से हाथ आगे बढ़ाए गए हैं, वहीं विदेशों में रह रहे भारतीय भी मदद करने के लिए आगे आए हैं। अमेरिका में गठित भारतीय फिजिशियनों का संघ (FIPA) कोरोना संकट से जूझ रहे अपने देश की मदद करने के लिए आगे आया है। संघ का कहना है कि वह विभिन्न राज्यों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज रहे हैं।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के समूह की ओर से 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत भेजे जाएंगे। भारतीय फिजिशियनों के संघ ने बताया है कि इनमें से 450 कंसंट्रेटर अहमदाबाद के लिए, 325 दिल्ली के लिए और 300 कंसंट्रेटर मुंबई सबसे पहले पहुंचाए जाएंगे। भारतीय फिजिशियनों के संघ के अध्यक्ष डॉ. राज भयानी ने बताया है कि ये यूनिट स्थानीय भारतीय पार्टनरों, अस्पतालों, अस्थायी तौर पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटरों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन प्राप्त हो सके।

Hitesh

Advertising