चीन की अकड़ को जवाब देने के लिए भारत करेगा बांग्लादेश के साथ सैन्य अभ्यास

Saturday, Oct 03, 2020 - 03:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत और बांग्लादेश की नौसेना आज बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा सैन्य अभ्यास करेगी। इसके बाद दोनों बलों के बीच अभियानगत समन्वय को और बढ़ाने के लिए क्षेत्र में दो दिन संयुक्त समुद्री गश्त होगी। यह संयुक्त युद्धाभ्यास चीन के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक ‘बोंगोसागर' अभ्यास के तहत बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान किए जाएंगे, जिसका पहला संस्करण पिछले साल अक्टूबर में आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसका मकसद बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान के जरिए संयुक्त अभियानगत कौशल विकसित करना है। 

दोनों नौसेनाओं के पोत सतह समुद्री युद्धाभ्यास और हेलिकॉप्टर अभियानों में भाग लेंगे। चीन के साथ लद्दाख में चल रहे सीमा गतिरोध के बीच इन संयुक्त युद्धाभ्यास से पड़ोसियों को संदेश मिल रहा है। चीन को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि भारत किसी भी दुस्साहस के लिए पूरी तरह तैयार है। 


 

vasudha

Advertising