भारत,अमरीका देंगे अफ्रीकी शांतिरक्षक सैनिकों को प्रशिक्षण

Sunday, Jul 16, 2017 - 06:27 PM (IST)

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि त्रीपक्षीय सहयोग पहल के तहत भारत और अमरीका अफ्रीकी राष्ट्रों के सैन्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जो उसके बाद अपने-अपने देशों के शांतिरक्षक बलों को इसका प्रशिक्षण देंगे।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रूदेंद्र टंडन ने कहा कि दो हफ्ते का यह पाठ्यक्रम कल से शुरू होगा इसमें 34 अफ्रीकी राष्ट्रों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे। ये सैन्य अधिकारी इसके बदले अपने-अपने देशों में लोगों को इस बारे में प्रशिक्षित करेंगे।यह दूसरा साल है जब भारत ने अफ्रीकी देशों के लिए एेसे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया है। इसमें घाना, मालावी, नामीबिया, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल और सियेरा लियोन जैसे देश शामिल हैं।  
 

Advertising