PICS: भारत की 8 एेसी अनोखी जगहें, जहां हर किसी को नहीं मिलती आसानी से Permission

Thursday, Aug 25, 2016 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसे प्लेसेस हैं, जहां लोगों के जाने पर बैन लगा हुआ है। आपको जानकर भले ही हैरत हो रही होगी, लेकिन ये सच है। स्थानीय लोगों को छोड़ दिया जाए तो इन जगहों पर जाने के लिए इनर लाइन परमिट लेना होता है। ये कानून देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए तमाम टूरिस्ट्स के लिए मान्य है।

ये सभी प्लेसेस दूसरे देशों की सीमाओं के नजदीक स्थित हैं, ऐसे में सुरक्षा कारणों से बगैर आदेश के एंट्री नहीं मिलती है। हालांकि, परमिशन लेकर जाने वाले लोग एक तय समय सीमा तक ही इन क्षेत्रों में घूम सकते हैं। तो आज हम आपको भारत के 8 ऐसे प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है इनर लाइन परमिट

इनर लाइन परमिट भारत का आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है, जो देश और विदेशों के टूरिस्ट्स को प्रोटेक्टेड एरिया में जाने के लिए परमिट देता है। ये परमिट तय समय सीमा और कुछ लोगों के लिए ही मान्य होता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
यहां करीब 400 साल पुरानी तवांग मोनेस्ट्री है। इसे भारत में मौजूद सबसे पुरानी मॉनेस्ट्री में से एक कहा जाता है। इसे देखने के लिए काफी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

Advertising