ये है देश की 8 दबंग महिला IPS ऑफ़िसर्स, इनकी बहादुरी काे अाप भी करेंगे सलाम

Saturday, Jul 01, 2017 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत की पहली महिला IPS ऑफ़िसर किरण बेदी का नाम आज पूरा देश जानता है। उनकी बहादूरी और बेबाक छवि से हर कोई वाकिफ़ है। लेकिन भारत में और भी एेसी कई IPS ऑफ़िसर्स हैं, जिन्हाेंने अपनी बहादूरी से पूरे देश का मान बढ़ाया है।

अाईए जानते है एेसी 8 महिला ऑफ़िसर्स के बारे मेंः-

1) अपराजिता राय
असम की पहली गोरखा महिला IPS अपराजिता राय अपने राज्य और पूरे देश का गौरव हैं। उन्हाेंने साल 2012 में UPSC की परीक्षा में 358 रैंक हासिल किया था। इन्हें अपने काम के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अपराजिता इस वक़्त पश्चिम बंगाल में पोस्टेड हैं।

2)  संजुक्ता पराशर
इन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। UPSC परीक्षा में इन्हें 85वीं रैंक मिली थी। इन्होंने असम में अपने कार्यकाल के दौरान 16 नक्सलवादियों को मौत के घाट उतारा, साथ ही 64 से ज़्यादा नक्सलियों को गिरफ़्तार किया है। इनकी बहादुरी से कई नक्सलियों ने असम में सरेंडर भी कर दिया था।

3) मीरा बोरवांकर
महाराष्ट्र की पहली महिला क्राईमब्रांच की ऑफ़िसर बनी मीरा ने कई बड़े केस को अपनी सूझबूझ से सुलझाया है। 1997 में मीरा को राष्ट्रपति मेडल से भी सम्मानित किया गया है। मीरा ने जलगांव सेक्स स्कैंडल केस, इकबाल मिर्ची केस, अबु सलेम जैसे केस को सुलझाया है।

4) संगीता कालीया
IPS ऑफ़िसर संगीता ने 2 बार UPSC की परीक्षा को पास किया, लेकिन उन्हें दोनों बार IAS के लिए चुना गया। तीसरी बार जब उन्होंने इस परीक्षा को पास किया, तब उन्हें अपनी पसंदीदा IPS की रैंक मिली। इनके पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत थे।

5) रूवैदा सलाम
कश्मीर की पहली महिला IPS ऑफ़िर रूवैदा ने 2 बार UPSC की परीक्षा को पास किया। वह बचपन से ही IPS ऑफ़िसर बनने का सपना देखती थीं। अभी रूवैदा चेन्नई में Assistant Commissioner of Police की पोस्ट पर तैनात हैं।

6)  सोनिया नारंग
अपनी निडर छवि के कारण इन्होंने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। 2006 में एक प्रोटेस्ट के दौरान सोनिया ने MLA को वहां से हट जाने को कहा, तब उसने मना किया और सोनिया ने उसे थप्पड़ जड़कर जेल भेज दिया। इस केस के बाद सोनिया का ख़ौफ़ न सिर्फ़ गुंड़ों में, बल्कि राजनेताओं में भी पैदा हो गया।


7) मैरीन जोसफ़
इनके नाम साल 2012 में सबसे युवा IPS ऑफ़िसर बनने का रिकॉर्ड है। केरल राज्य से मैरीन तीसरी IPS ऑफ़िसर हैं। इन्हें आम लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है। लोग फ़ोन कर 24 घंटे में कभी भी इनकी मदद ले सकते हैं।

8) सौम्या सम्बासिवन
दंबग ऑफ़िसर के रूप में पहचानी जाने वाली सौम्या ने हिमाचल में ड्रग्स पर काफ़ी हद तक लगाम लगाई है। बहुत ही कम वक़्त में इनका नाम एक निडर पुलिस ऑफ़िसर के रूप में पॉपुलर हाे गया।

Advertising