वाराणसी में 17-18 मार्च को होगी शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों की बैठक

Tuesday, Mar 14, 2023 - 03:39 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः भारत 17 और 18 मार्च को वाराणसी में शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों की एक बैठक आयोजित करेगा। वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रुप में नामित किया गया है। बैठक के दौरान संगठन के सदस्य देशों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्य योजना को स्वीकार किया जाएगा।

 

दो दिवसीय दूसरी पर्यटन विशेषज्ञ कार्यकारी समूह की बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें पर्यटन योजना पर चर्चा की जाएगी और इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन ब्रांड को बढ़ावा देने और सदस्य देशों की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन में सूचना तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान, चिकित्सा और स्वास्थ्य पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर बातचीत होगी।

Tanuja

Advertising