भारत ने माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेज ब्रिटेन को सौंपे

Tuesday, Aug 01, 2017 - 06:08 PM (IST)

लंदनः भारत सरकार ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेज उनकी कानूनी टीम को ब्रिटेन अदालत की समयसीमा के भीतर सौंप दिए। लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में इस मामले की पिछली सुनवाई 6 जुलाई को हुई थी, जिसमें मुख्य मैजिस्ट्रेट एमा लूसी अर्बथनॉट ने भारत की ओर से दस्तावेज सौंपने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की थी।

अदालत ने भारत का पक्ष रख रही एजैंसी CPS को माल्या के बचाव पक्ष को इस मामले में विस्तृत जानकारी देने वाले दस्तावेज मुहैया कराने के लिए कहा था।   61 वर्षीय माल्या पर कई भारतीय बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए बकाया है। मगर कर्ज चुकाने की बजाय वह लंदन फरार हो गए, जिसके बाद उन्‍हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया। माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।

Advertising