अखंड भारत पर राउत ने कहा- पहले PoK, पाकिस्तान और श्रीलंका को भारत साथ जोड़े...फिर हम आपका समर्थन करेंगे

Thursday, Apr 14, 2022 - 01:51 PM (IST)

नई दिल्ली: अखंड भारत पर संघ प्रमुख के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने जमकर निशाना साधा। राउत ने कहा है कि कोई अखंड हिंदुस्तान की बात करता है तो उन्हें सबसे पहले PoK को भारत के साथ जोड़े  फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा इतना ही नहीं  श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महा सत्ता बना लीजिए आपको किसी ने नहीं रोका। लेकिन उससे पहले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी करवा दीजिए और अगर आप ये कर लेते हैं तो हम आपका समर्थन ज़रूर करेंगे।

 
इसके अलावा संजय राउत ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आप अखंड भारत बना लीजिए लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाईए। अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है। वीर सावरकर,बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए।

 

गौरतलब है कि मोहन भागवत ने कहा कि अगल 15 सालों में देश अखंड भारत होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि जो तथाकथित लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं, उनका भी उसमें सहयोग है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग विरोध न करते तो हिंदू जागता नहीं, क्योंकि वह तो सोया रहता।    भागवत ने कहा कि धर्म का प्रयोजन, भारत का प्रयोजन है, धर्म के उत्थान के लिए प्रयास होगा तो ही भारत का उत्थान होगा, इसे रोकने वाले हट जाएंगे, मिट जाएंगे।

 

Anu Malhotra

Advertising