एक दिन में 88 लाख की वैक्सीन लगाने के साथ, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

Tuesday, Aug 17, 2021 - 02:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी। 

सुरक्षित स्वदेश लौटे 120 नागरिक, भारत की धरती पर कदम रखते ही लगाए वंदे मातरम के नारे(Video)


मनसुख मांडविया ने ​ट्वीट किया कि भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।’’मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अबतक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है।


अफगान संकट पर मलाला यूसुफजई का पहला बयान,  कहा- हम  महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चुप क्यों हैं?

मंत्रालय ने बताया कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।
 

vasudha

Advertising