Corona update: भारत में एक दिन में मिले  34,457 नए मामले, 375 लोगों की  हुई मौत

Saturday, Aug 21, 2021 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है। वहीं संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है


एक दिन में 375 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  की आरे से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गयी।  वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी आयी है।

 

 साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98  प्रतिशत
संक्रमण की दैनिक दर दो प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 26 दिनों में यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 57 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 57.61 करोड़ खुराक दी गयी है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।
 

vasudha

Advertising