भारत की बर्बादी के सपने देखने वाला PAK दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देशों में हुआ शामिल

Thursday, Oct 14, 2021 - 11:12 AM (IST)

नैशनल डैस्क: भारत की बर्बादी के सपने देखने वाला पाकिस्तान दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देशों में शामिल हो गया है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान उन शीर्ष 10 कर्जदार देशों में से है, जिनके पास सबसे ज्यादा बाहरी कर्ज है। वह कोविड महामारी के बाद ऋण सेवा निलंबन पहल यानी डेबिट सर्विस सस्पेंशन इनिशिएटिव  (डी.एस.एस.आई.) के लिए पात्र बन गया है। इस वजह से पाकिस्तान को अब विदेशी ऋण हासिल करने में मुश्किल हो सकती है। विश्व बैंक द्वारा सोमवार को जारी 2022 में अंतरराष्ट्रीय ऋण सांख्यिकी का हवाला देते हुए, पाकिस्तान के मशहूर अखबार 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बड़े कर्जदारों समेत डी.एस.एस.आई. की जद में आने वाले देशों को प्राप्त कर्ज की दर में व्यापक अंतर रहा है।

लिस्ट में ये देश शामिल
10 सबसे बड़े डी.एस.एस.आई. योग्य उधारकर्ताओं (अंगोला, बांग्लादेश, इथियोपिया, घाना, केन्या, मंगोलिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, और जाम्बिया) का संयुक्त विदेशी ऋण साल 2020 के अंत में 509 बिलियन डॉलर था, जो 2019 के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है और डी.एस.एस.आई. के दायरे में आने वाले सभी देशों के कुल विदेशी कर्ज का 59 फीसदी था। डी.एस.एस.आई. के दायरे में आने वाले इन देशों के पास 2020 के अंत तक बिना गारंटी वाले विदेशी कर्ज का करीब 65 फीसदी हिस्सा था। इन देशों को अलग-अलग दर पर विदेशी कर्ज मुहैया कराए गए थे। कुछ समय पहले यह रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान पर जितना कर्ज है उसमें इमरान खान सरकार का योगदान 40 फीसदी है।

Anil dev

Advertising