नेपाल में बारिश से भारत बेहाल, स्थिति भयावह

Thursday, Jul 28, 2016 - 06:42 PM (IST)

पटना: नेपाल के तराई क्षेत्रों और उत्तर एवं पूर्वी बिहार में बारिश से राज्य के आठ जिलों में कई नए इलाकों में पानी के फैलाव से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढग़्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये हैं।   
 
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य के 49 प्रखंडों के 1630 गांवों में बाढ़ से हालात गंभीर हो चुके हैं, जिससे करीब 18 लाख की आबादी प्रभावित है। राज्य में पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार और सुपौल जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि सीतामढ़ी, शिवहर सहित कई जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो चुका है।   
Advertising