मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में बज रहा डंका : भाजपा महिला मोर्चा

Tuesday, Dec 07, 2021 - 06:51 PM (IST)

साम्बा : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज जिले के रामगढ़ कस्बे में आनंद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया और साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने का भी आहवान किया। 


 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा संजीता डोगरा की देखरेख में आयोजित इस आनंद महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, प्रदेश महासचिव डॉ. देवेन्द्र मन्याल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा संजीता डोगरा, उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अनुराधा चाढक़, राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी, मंडल प्रधान रामगढ़ शमशेर सिंह, डीडीसी अनीता चौधरी, रामगढ़ नगर पालिका की उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। 


    मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा संजीता डोगरा ने कहा कि प्रम मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है और देश विकास के नए आयाम बना रहा है। वहीं पूर्व मंत्री गंगा, मन्याल ने भी भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार देश में तेज गति से विकास हुआ है और कोरोना से लेकर आतंकवाद व अलगाववाद जैसी चुनौतियों से सक्षमता से निपटा गया है। 

Monika Jamwal

Advertising