देश ओडोमॉस-ओवरडोज ऑफ ओनली मोदी ओनली शाह’’ से ग्रस्त है : उमर अब्दुल्ला

Tuesday, Jan 29, 2019 - 11:00 AM (IST)

श्रीनगर- नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ओआरओपी तंज के लिये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश अत्यधिक, ओडोमॉस-ओवरडोज ऑफ ऑनली मोदी ऑनली शाह, से ग्रस्त है। अब्दुल्ला ने सोमवार को ट््वीट किया, बाकी राष्ट्र अत्यधिक ओडोमॉस-ओवरडोज (ऑफ) ओनली मोदी ओनली शाह से पीड़ित है।

हिमाचल प्रदेश के उना में एक रैली के दौरान शाह ने कथित तौर पर कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल के अंदर वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) पर अपने वादे को पूरा किया जबकि कांग्रेस ने सिर्फ , ओनली राहुल ओनली प्रियंका, दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को महासचिव पद की जिम्मेदारी दिये जाने के कुछ दिनों बाद यह तंज कसा है।
 

Monika Jamwal

Advertising