भारत को चाबहार बंदरगाह 2018 तक चालू होने की उम्मीद

Sunday, Aug 06, 2017 - 12:23 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार को उम्मीद है कि रणनीतिक चाबहार बंदरगाह 2018 तक चालू हो जाएगा। सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नौवहन मंत्री गडकरी ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तेहरान में हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले ईरान का राष्ट्रपति दोबारा चुने जाने पर रुहानी को बधाई दी थी। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रिश्ते को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी। गडकरी ने कहा, ‘‘भारत और ईरान के बीच विशेष ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं। हम चाबहार बंदरगाह को विकसित करने को इ‘छुक हैं और हमें एक से डेढ़ साल में इसका परिचालन शुरू हो जाने की आशा है। ’’ 

Advertising