युद्ध में घायल हुए 700 से अधिक यमनों का भारत में हुआ इलाज : UAE राजदूत

Wednesday, Jul 24, 2019 - 12:50 AM (IST)

नई दिल्ली: युद्ध में घायल हुए 700 से अधिक यमन नागरिकों एवं सैनिकों को जून 2016 से भारत में चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराई गई है और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने मानवीय सहायता कार्यक्रम के तहत उनके इलाज की सुविधा प्रदान करायी। यूएई के राजदूत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

युद्धग्रस्त देश यमन में घायल हुए पीड़ितों को बेहतर उपचार के लिए यूएई सरकार ने कई जत्थों में उन्हें भारत पहुंचाया है और मौजूदा जत्थे में 26 यमन नागरिक हैं, जो गृहयुद्ध की वजह से गोली लगने, विस्फोट की घटनाओं और अन्य वजहों से घायल हुए हैं। मरीजों का यहां के अस्पताल में उपचार चल रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम घायलों की देखभाल कर रही है। 

भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना ने कहा कि 2016 और दिसंबर 2018 के बीच 729 यमनी मरीज और उनके साथ में 325 लोग इलाज के लिए भारत आए हैं। उनके इलाज का खर्च यूएई सरकार वहन कर रही है।

shukdev

Advertising