''इंडिया गेट पर बम फटने वाला है'', हॉक्स कॉल करने वालों को दिल्ली पुलिस मे किया अरेस्ट

Tuesday, Jun 16, 2020 - 01:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः 'देश की राजधानी दिल्ली में 'इंडिया गेट पर बम फटने वाला है', फर्जी कॉल तक हड़कंप मचाने वाले को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एक शख्स ने कॉल करके दिल्ली पुलिस को बताया कि इंडिया गेट पर बम फटने वाला है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट के आसपास तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक तलाश के बाद भी वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने इस कॉल को हॉक्स कॉल करार दे दिया।

 

दिल्ली पुलिस ने अब इस हॉक्स कॉल करने वाले शख्स को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शख्स से पूछताछ की जा रही है कि आखिर फर्जी सूचना देने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। सोमवार को इंडिया गेट पर बम की खबर से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। पुलिस एकदम एक्शन मोड में आ गई थी और इंडिया गेट के आसपास के सारे एरिया को अपने घेरे में ले लिया था।

Seema Sharma

Advertising