75th Independence Day: तिरंगे के रंग में रंगा लाल चौक से इंडिया गेट, तस्वीरों में देखें आजादी का जश्न

Monday, Aug 15, 2022 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्लीः  देश अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत देश की प्रमुख सरकारी इमारतों और प्रतीकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।

अमृतकाल में दिल्ली स्थित सफदरजंग के मक़बरे की बेहतरीन तस्वीर मनमोहक है। देश की आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ से ठीक पहले मक़बरे को तिरंगे से रंगा गया है।

तमिलनाडु के चेन्नई में रिपोन बिल्डिंग को भी तिरंगे की लाइट में रंगा गया है।

दिल्ली स्थित इंडिया गेट तो मानो पूरे भारत को ही अपने भीतर समेटे हुआ है। आज़ादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं और दिल्ली आने वाले देश के लोगों के लिए इंडिया गेट जाना आज भी पहली पसंद होती है। 

अमृतकाल में आज़ादी के 75 साल पूरा होने से पहले हैदराबाद का चार मिनार भी तिरंगे में रंगा नजर आ रहा है। 

यह कलकत्ता हाईकोर्ट है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या इसका नजारा ही बदल गया है। हाईकोर्ट को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। 

देश की सुप्रीम कोर्ट को भी तिरंगे की रोशनी से नहलाया गया है। सजावट के बाद कोर्ट आकर्षक दिखने लगा है।

Pardeep

Advertising