तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया: विदेश मंत्रालय

Tuesday, Jan 28, 2020 - 04:35 PM (IST)

नई दिल्लीः वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने दी। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। वह वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है। 

 

1988 में भारतीय विदेश सेवा ज्वाइन करने वाले तरणजीत सिंह संधू को 32 साल का लंबा अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान वह अमेरिका ,रूस ,श्री लंका सहित कई अन्य देशों में सेवाएं दे चुके हैं। एक नजर उनके करियर परः

  • जुलाई 2013- जनवरी 2017ः वाशिंगटन डी सी में भारतीय मिशन के डिप्टी चीफ
  • सितंबर 2011- जुलाई  2013ः फ्रेंकफर्ट में कौंसिल जनरल आफ इण्डिया
  • मार्च 2009- अगस्त 2011: विदेश मंत्रलाय बतौर संयुक्त सचिव यूनाइटेड नेशन और संयुक्त सचिव (प्रशासन)
  • जुलाई 2005- फरवरी 2009: यूनाइटेड नेशन में भारतीय मिशन में स्थाई तैनाती
  • 1997-2000ः वाशिंगटन डी सी में भारतीय दूतावास में सचिव (राजनीतिक)
  • दिसंबर 2000-सितंबर 2004: कोलंबो में इंडियन हाई कमीशन के राजनीतिक विंग के प्रमुख
  • 1990-1992ः सोवियत यूनियन में तृतीय सचिव (राजनीतिक)/द्वितीय सचिव (कमर्शियल)
  • 1992-1994ः कीव में भारतीय दूतावास में राजनीतिक और प्रशासनिक विंग के प्रमुख
  • 1994-1997ः विदेश मंत्रालय में  मीडिया के साथ तालमेल बनाने के लिए बतौर आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी तैनाती

 

वॉशिंगटन डीसी के लिए परिचित चेहरा हैं संधू 

  • अमेरिका के नए राजदूत बनने वाले तरणजीत सिंह संधू वॉशिंगटन डीसी के कूटनयिक गलियारों के लिए परिचित चेहरा हैं।
  • इससे पहले 2013 से 2017 तक उन्होंने डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन इन वॉशिंगटन की जिम्मेदारी निभाई है।
  • वॉशिंगटन में भारतीय मिशन के तहत 1997 से 2000 में भी वह तैनात रहे थे। संधू के बारे में माना जाता है कि वॉशिंगटन की कार्य संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं। 

 

Anil dev

Advertising