अफगानिस्तान में फंसी भारत की बेटी हिना जल्द लौटेगी

Friday, Sep 03, 2021 - 01:51 PM (IST)

कानपुर (इंट): अफगानिस्तान में फंसी भारत की बेटी हिना खान जल्द ही स्वदेश लौटेगी। विदेश मंत्रालय से हिना के परिजनों को सकारात्मक जवाब मिला है। हिना ने अपनी मां और भाई को फोन पर बताया कि उसके ससुराल वाले बच्चों सहित उसे भारत भेजने को तैयार हो गए हैं। आरोप है कि हिना के ससुराल वालों ने उसे वहां बंधक बनाकर रखा था और तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे थे।

जो बचे उन्हें भी लाएंगे विदेश मंत्रालय
के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफगानिस्तान से अधिकतर भारतीयों की वापसी हो चुकी है और वहां बहुत कम भारतीय बचे हैं जिन्हें जल्द ही वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उनसे संपर्क बनाए हुए है।

vasudha

Advertising