सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश में भारत-चीन, अब ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की वार्ता शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 11:37 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तल्खियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि दोनों देश अपने स्तर पर प्रयास करने का दावा कर रहे हैं। चीन के दोगले रवैये के चलते दोनों देशों के सैनिकों की 10 से ज्यादा बार की जा चुकी बातचीत बेनतीजा रही है। अब सीमा विवाद को सुलझाने के लिए ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की वार्ता फिर हो रही है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवां नदी और हॉट स्प्रिंग्स में चल रहे गतिरोध को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश की जा रही है। कई स्थानों पर सैनिकों की संख्या सीमित हो गई है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि 6 जून को हुई सैन्य कमांडरों वार्ता में दोनों पक्ष सकारात्मक संदेश देने के लिए सैनिकों को प्रतीकात्मक रूप से पीछे हटाने पर राजी हुए थे। एक सूत्र ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पक्ष पूरी तरह सेना हटा रहे हैं। इसी बैठक में मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों की बातचीत पर भी सहमति बनी थी। बता दें कि भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 5 मई को पहली बार पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी।

PunjabKesari

इसके बाद दोनों देशों के सैनिक दो और बार भिड़े थे। इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर लगातार बातचीत हो रही है। 6 जून को हुई सैन्य कमांडरों की वार्ता में भारत ने एलएसी पर पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की थी। वहीं, सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देशों के बीच विवाद बातचीत के जरिए हल हो जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News