चीन की दो टूक- 'भारत से सीमा विवाद में अमेरिकी मध्यस्ता की जरूरत नहीं'

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 09:31 AM (IST)

बीजिंगः सीमा विवाद में भारत के बाद चीन ने भी 2 टूक शब्दों में अमेरिका की मध्यस्ता को ठुकरा दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन और भारत को वर्तमान में सीमा पर जारी गतिरोध को हल करने के लिए अमेरिका की सहायता की जरूरत नहीं है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी, जिसके बाद चीन की मीडिया में यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

PunjabKesari

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है।’’ चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से ट्रंप के ट्वीट के जवाब में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है ।

PunjabKesari

लेकिन चीन के मुखपत्र सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख में कहा गया कि दोनों देशों को राष्ट्रपति ट्रंप की ऐसी सहायता की जरूरत नहीं है। इसमें कहा गया, ‘‘हालिया विवाद को भारत और चीन द्विपक्षीय वार्ता से सुलझाने में सक्षम हैं। दोनों देशो को अमेरिका से सतर्क रहना चाहिए जो कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के अवसर की तलाश में रहता है।’’

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News