मानव अंग तस्करी में भारत, चीन और पाक सबसे आगे

Tuesday, Mar 26, 2019 - 12:19 PM (IST)

 

बीजिंग: दुनिया में 4 करोड़ से ज्यादा लोग एक नई किस्म की गुलामी का शिकार हो रहे हैं जिसमें इंसानों की तस्करी कर उनके अंगों को निकाला जा रहा है और फिर उसकी तस्करी की जा रही है।

ग्लोबल स्लेवरी इंडैक्स-2018 की रिपोर्ट के अनुसार आधुनिक गुलामी का भयानक रूप यह है कि इंसानों की तस्करी की जाती है और उनके अंगों को निकाल कर विकासशील देशों में बेचा जाता है। पाकिस्तान में भी इंसानी अंगों को गैर-कानूनी तौर पर निकालने और दूसरे व्यक्ति में लगाने का काम जारी है। मानव अंग तस्करी के इस गैर-कानूनी व्यापार में चीन, भारत, पाक, कोसोवो व फिलीपींस सबसे ऊपर हैं।

चीन के मानव अंग प्रत्यारोपण प्रोग्राम की जांच करने वाले एक अधिकारी के अनुसार चीन में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के कुछ मामलों में मारे और फांसी चढ़ाए गए कैदियों के अंग लगाए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि कई मामलों में तो कैदी के पूरी तरह से मरने से पहले ही उसके अंग निकाल लिए जाते हैं।

Tanuja

Advertising