ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे थाई कार्गो शिप पर किया हमला, जंग के बीच वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 05:30 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक Strait of Hormuz में एक बड़ा हमला सामने आया है। भारत की ओर जा रहे एक थाई कार्गो जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया, जिससे वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।  रिपोर्टों के अनुसार Thailand के झंडे वाला बल्क कैरियर Mayuree Naree cargo vessel होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। यह जहाज India की ओर जा रहा था और घटना Oman के तट से करीब 11 समुद्री मील (लगभग 18 किलोमीटर) उत्तर में हुई।

 

Royal Thai Navy के अनुसार जहाज पर सवार 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि अभी भी तीन लोग जहाज पर फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उसी दिन कम से कम दो जहाजों पर हमले की खबर सामने आई है। इससे इस महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल और माल ढुलाई होती है।

 

रिपोर्टों के अनुसार Iran ने इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक मौजूदगी बढ़ा दी है और तेल टैंकरों की आवाजाही को रोकने की कोशिश कर रहा है। इससे वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका भी बढ़ गई है। United Nations और United Nations Conference on Trade and Development (UNCTAD) ने चेतावनी दी है कि अगर इस समुद्री मार्ग में लंबे समय तक बाधा आती है, तो इससे वैश्विक व्यापार, तेल आपूर्ति और खाद्य कीमतों पर गंभीर असर पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News