अर्थसंकट में मददगार बना भारत, राजपक्षे ने PM मोदी को कहा ''शुक्रिया''...अब विश्व बैंक व IMF से मदद लेगा श्रीलंका

Friday, Mar 25, 2022 - 10:32 AM (IST)

नेशनल डेस्क: श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में खबर है कि श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से निपटने के लिए विश्व बैंक से मदद मांगेगा। सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका अगले महीने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बचाव योजना पर भी चर्चा करेगा। वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने देश को आर्थिक विकास मदद व ऋण सुविधा देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

 

जनवरी 2020 से विदेशी मुद्रा भंडार में 70 फीसदी की गिरावट के कारण श्रीलंका में भोजन और ईंधन समेत जरूरी आयात के लिए भुगतान के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इसके कारण देश में अशांति का माहौल बन गया था। पेट्रोल पंपों पर सैन्य तैनाती भी की गई है। फरवरी तक 2.31 अरब डॉलर का मामूली भंडार रखने वाले श्रीलंका को इस साल  के शेष हिस्सों में करीब चार अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है।

 

इस संकट से बाहर निकलने के लिए वित्तमंत्री बेसिल राजपक्षे अगले माह वाशिंगटन में आईएमएफ और विश्व बैंक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। भारत ने भी श्रीलंका की वित्तीय मदद की है। आर्थिक संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई मदद के लिए श्रीलंका ने भारत का शुक्रिया किया है।

Seema Sharma

Advertising