भारत व बांग्लादेश के बीच रोहिंग्या मसले सहित 6 समझौते

Monday, Apr 09, 2018 - 04:31 PM (IST)

 ढाकाः बागलादेश की राजधानी  ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस पदमा में हुई द्विपक्षीय बातचीत में भारत व बांग्लादेश के बीच 6 समझौते हुए। भारत के विदेश सचिव विजय केशव गोखले और बांग्लादेश के विदेश सचिव मुहम्मद शहीदुल हक के बीच इन समझौतों (MoU) पर  सहमति जताई।

भारत और बांग्लादेश के विदेश सचिवों  इन समझौतों पर सहमति  के बाद  भारत के उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रिंगला और बांग्लादेश के विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों ने अपने-अपने पक्ष से संबंधित समझौतों पर दस्तखत किए।भारत ने रोहिंग्या मसले के शांतिपूर्ण समाधान में सहयोग करने तथा तीस्ता जल वितरण समझौते पर जल्द दस्तखत की प्रतिबद्धता जताई। विदेश सचिव  गोखले ने बताया कि बांग्लादेश में शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, सड़क आदि सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यों के लिए भारत करीब 1600 करोड़ टका की मदद करेगा।

Tanuja

Advertising