टोनी एबॉट ने कहा-भारत और ऑस्ट्रेलिया आर्थिक भागीदार, India के पास वह सबकुछ जो दुनिया को चाहिए

Saturday, Dec 04, 2021 - 04:05 PM (IST)

सिडनीः ऑस्ट्रेलियाई  प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि और पूर्व PM टोनी एबॉट ने कहा कि कई देशों के साथ चीन के व्यापारिक विवाद के चलते भारत एक विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आया है। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदार(आरसीईपी) से दूर रहना भारत का एक चालाक कदम था, जिसने चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया। 

 

टोनी एबॉट ने कहा भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसके पास वह सबकुछ है, जो दुनिया को चाहिए। वह आर्थिक रूप से टेकऑफ करने की दहलीज पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम भारत के साथ एक प्रारंभिक फसल व्यापार समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौता भारत और ऑस्ट्रेलिया की बेहतरी के लिए होगा।  उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया आर्थिक भागीदार हैं।

 

उन्होंने कहा किभारत इस समय एक बड़ा उत्पादक देश बन चुका है और ऑस्ट्रेलिया के बाद प्राकृतिक संसाधन वाली अर्थव्यवस्था है। भारत के 'मेक इन इंडिया' की हर जरूरत को हम पूरा कर सकते हैं। चीन व्यापार का शस्त्रीकरण कर रहा है और उसने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दीं हैं, जिससे उसे एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में नहीं देखा जा सकता।

 

टोनी एबॉट ने चीन की साजिशों एक बार फिर पर्दाफाश करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में  हमनें एक बहुत ही अलग चीन देखा है। जो चीन हम लोग देख रहे हैं वह लोगों की पीठ पर छुरा घोंप रहा है। यही कारण है कि चीन ने मनमाने ढंग से ऑस्ट्रेलिया के साथ 20 बिलियन डॉलर के व्यापार को रद्द कर दिया।  चीन की गलत व्यापारिक नीतियों और उसके मनमाने रवैये के चलते कई देश उससे दूरी बनाने लगे हैं। 

Tanuja

Advertising