भारत ने फिर दिखाई अपनी समुद्री ताकत, बांग्लादेश के साथ बंगाल की खाड़ी में किया युद्धाभ्यास

Sunday, Oct 04, 2020 - 03:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में विशाल सैन्य अभ्यास करते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ते संचालनात्मक तालमेल का प्रदर्शन किया। इस वार्षिक 'बंगसागर' अभ्यास के तहत विभिन्न प्रकार के समुद्री अभ्यास किये गए। दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास का पहला संस्करण पिछले साल अक्टूबर में हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि इस वार्षिक 'बंगसागर' अभ्यास के तहत विभिन्न प्रकार के समुद्री अभ्यास किये गए। अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी युद्ध पोत किल्टन और खुकरी मिसाइल को तैनात किया। वहीं बांग्लादेशी नौसेना ने अबू बक्र और प्रोत्तोय मिसाइलें तैनात कीं।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान का इसका मकसद बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास और अभियान के जरिए संयुक्त अभियानगत कौशल विकसित करना है। दोनों नौसेनाओं के पोत सतह समुद्री युद्धाभ्यास और हेलिकॉप्टर अभियानों में भाग ले रहे हैं। समुद्र में नौसेना के जंगी जहाजों के साथ हेलीकॉप्टर भी देखे जा सकते हैं।

vasudha

Advertising