स्वतंत्रता दिवस: सूर्यास्त के बाद 2500 लैम्प से जगमगाएगा लालकिला

Saturday, Aug 11, 2018 - 06:04 AM (IST)

नई दिल्लीः संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने के लिए आज से शाम साढ़े सात बजे से लेकर रात के 11 बजे तक 2,500 लैम्प ऐतिहासिक लाल किले पर जलाए जाएंगे।



मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस ऐतिहासिक स्थल पर पहली बार किले के सामने की दीवार और इसके दो प्रमुख द्वारों लाहौरी गेट तथा दिल्ली गेट पर लैम्प जलाए जा रहे हैं।



लैम्प जलाने के समारोह का आयोजन आज संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की उपस्थिति में किया गया।

Yaspal

Advertising