तापमान गिरने के बाद भी लगातार बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या, 8 नए केसों की हुई पुष्टि

Sunday, Nov 13, 2016 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (रवि) : हैल्थ विभाग की तरफ से शनिवार को डेंगू के 8 नए केसों की पुष्टि की गई। साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 832 तक पहुंच गई है। तापमान में गिरावट के बावजूद शहर में डेंगू के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि एंटी मलेरिया विभाग की ड्राइव जारी लेकिन इसके बावजूद डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग द्वारा 1 नया केस चिकनगुनिया का भी कंफर्म किया गया है। चिकनगुनिया की कुल संख्या 230 तक पहुंच गई है। इन मरीजों में 45 बाहरी राज्यों, 53 गलत पते वाले व 132 चंडीगढ़ के हैं। शनिवार को डेंगू ड्राइव के तहत 5117 घरों की चैकिंग की गई। 1669 कलूर्स जांचे गए जिसमें से 3 पॉजिटिव पाए गए। 6545 कंटेनर्स की जांच के दौरान 8 कंटेनर में डेंगू का लारवा मिला। 3073 ओवरहैड टैंक्स, 111 लॉर्ज वॉटर बॉडीज व 1 को लापरवाही के लिए नोटिस दिया गया। 

Advertising