जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही प्राकृतिक आपदा की घटनाएं: जावडेकर

Saturday, Jul 02, 2016 - 11:18 PM (IST)

नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में बादल फटने की घटनाओं में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 

 
जावडेकर ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं नयी हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बार बार आ रही इन प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के लिए मंत्रालय को हिमालय का अध्ययन कर एक परियोजना तैयार करने का काम सौंपा था। उनका मंत्रालय हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से सबद्ध 27 अध्ययन पहले ही शुरू कर चुका है।   
 
जावडेकर ने कहा कि केन्द्र हमेशा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के सपर्क में है और उत्तराखंड में 2013 की प्राकृतिक आपदा जैसी घटना फिर नहीं होनी चाहिए। सरकार देश में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कदम उठा रही है। उत्तराखंड में कल बादल फटने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई थी। 
Advertising