लालू ने कसा नीतीश पर तंज, कहा- कागजों में ही हजारों शौचालय खा गई सरकार
Saturday, Nov 04, 2017 - 01:25 PM (IST)
पटनाः बिहार में सृजन महाघोटाले की जारी जांच के बीच ही शौचालय घोटाला सामने आया है। इस मुद्दे को उठाते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर करारा तंज कसा है।
लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि चारा घोटाले में इन लोगों ने कहा था कि लालू सारा चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए?
तथाकथित चारा घोटाले में ई लोग बोलते थे, लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? #ToiletScam
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2017
यह भी पढ़े- बिहार का नया घोटाला, शौचालय के नाम पर NGO के खाते में डाला गया पैसा
राजद अध्यक्ष नेे नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला सामने आया हैै। नीतीश सरकार कागजों मे ही हजारों शौचालय खा गई। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि नीतीश की सरकार ने तो शौचालय भी नहीं छोड़े? बताइए CM ईमानदार है, है ना?
Breaking:- बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला। कागज़ों मे ही हज़ारों शौचालय खा गयी नीतीश सरकार। शौचालय भी नहीं छोड़े?CM ईमानदार है,है ना?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2017