कुछ इस तरह ऋषि कपूर को दी गई अंतिम विदाई, जानिए कौन-कौन हुआ शामिल?

Thursday, Apr 30, 2020 - 09:24 PM (IST)

मुंबईः अभिनेता ऋषि कपूर का बृहस्पतिवार को दक्षिणी मुम्बई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे अभिनेता (67) को बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण अभिनेता का पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा के साथ करीब पौने चार बजे अस्पताल से सीधे शवदाह गृह ले जाया गया। उनकी बेटी रिद्धिमा अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि वह दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। अंतिम संस्कार के समय पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर, ऋषि के बड़े भाई रणधीर, करीना कपूर खान , उनके पति सैफ अली खान और अभिनेता अभिषेक बच्चन और रणबीर की प्रेमिका आलिया भट्ट और अनिल अंबानी मौजूद थे।

पति के अंतिम संस्कार से लौटती अभिनेत्री नीतू सिंह

पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से लौटते हुए अभिनेता रणबीर कपूर, साथ में अभिषेक बच्चन

पिता रणधीर कपूर के साथ चाचा ऋषि कपूर अंतिम संस्कार में पहुंची अभिनेत्री करीना कपूर खान

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैफ अली खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से लौटते अभिनेता अभिषेक बच्चन

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल लोग

एक कार्यक्रम के दौरान बेटे रणबीर कपूर के साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर

Yaspal

Advertising