देश के इस राज्य में विधवा से शादी करने पर सरकार देगी 2 लाख

Monday, Oct 09, 2017 - 05:26 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने एक नई योजना की शुरूआत की है। इसके तहत प्रदेश सरकार राज्य में विधवा महिला से शादी करने वाले शख्स को 2 लाख रुपए देगी। दरअसल इन दिनों प्रदेश का सोशल जस्टिस डिपार्टमैंट विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने में लगा है। 

हालांकि सरकार ने विधवा से विवाह की एवज में मिलने वाली रकम को लेकर शर्त भी रखी है। इसके अनुसार 2 लाख रुपए उसी शख्स को दिए जाएंगे जो 45 साल से कम उम्र की विधवा महिला से विवाह करेगा तथा उसकी पहली शादी होगी। सरकार का कहना है कि विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई यह योजना देश में संभवत: पहली है। अनुमान है कि सरकार की इस योजना से प्रत्येक वर्ष करीब 1000 विधवा महिलाएं फिर से नई जिंदगी की शुरूआत कर सकेंगी।
 

Advertising